समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » सौरव घोषाल विश्व स्क्वॉश से बाहर
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी सौरव घोषाल कुवैत सिटी में चल रहे दो लाख 77 हजार 500 डॉलर इनामी विश्व स्क्वॉश ओपन में मिस्र के करीम दारविश से हारकर बाहर हो गए।

विश्व के 34वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में पहली बार दूसरे दौर में पहुँचे थे। वह कल रात ग्रीन आइलैंड में ऑल ग्लास कोर्ट पर दारविश से 40 मिनट में 4-11, 5-11, 9-11, 1-11 से पराजित हुए।

इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे एकमात्र भारतीय घोषाल ने पहले दौर में फ्रेंच क्वालीफायर मैथ्यू कोस्टागनेट को 0-11, 11-6, 11-8, 11-5 से हराया था।

चेन्नई के इस 29वीं वरीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा कि यह मेरे लिए बुरा मुकाबला था। करीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और मुझे कोई मौका नहीं दिया। इस प्रतियोगिता में 24 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें