नैरोबी (भाषा) , मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 17:55 IST )
FILE
दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाले इंसान जमैका के उसेन बोल्ट ने सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर चीते के बच्चे को गोद लिया है। बोल्ट ने चीते के नए जन्मे बच्चे 'लाइटनिंग बोल्ट' को अपनी जिंदगी में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले बोल्ट ने तीन माह के चीते के बच्चे को ग्रहण किया है।
केन्या वन्य जीवन सरंक्षण विभाग वन्य जीवों को संरक्षित करने का प्रयास कर रहा है, जिसे जंगलों में शिकारियों मौसम परिवर्तन और मानवीय अतिक्रमण से खतरा पैदा हो गया है।