समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » देवीदेंको वालेंशिया ओपन के दूसरे दौर में
Feedback Print Bookmark and Share
 
रूस के निकोलाई देवीदेंको लंदन में होने वाली वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने की तरफ कदम बढाते हुए क्वालिफायर एलेजांद्रो फाल्ला को बड़ी आसानी से 6-2, 6-1 से हराकर वालेंशिया ओपन टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुँच गए हैं।

विश्व के नम्बर सात खिलाड़ी देवीदेंको को इस माह के आखिल में होने वाली वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता में बाकी बचे दो स्थानों में जगह हासिल करने के लिए इस प्रतियोगिता में खिताब के लिए अभी लंबा सफर तय करना है।

ब्रिटेन के एंडी मरे के बाद इस प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त देवीदेंको ने एक बार अपनी सर्विस गँवाई और अपने प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया के फाल्ला की सर्विस पाँच बार तोड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने एक घंटे से कुछ अधिक समय में मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
संबंधित जानकारी खोजें