समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » राष्ट्रमंडल खेल के मद्देनजर ऑन लाइन बुकिंग
Feedback Print Bookmark and Share
 
PR
राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) अगले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए निगम की सभी होटलों और कार्यालयों को एक ही नेटवर्क से जोड़कर शीघ्र ही 'ऑन लाइन बुकिंग' सुविधा शुरू की जाएगी।

आरटीडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि निगम की सभी होटलों को अपग्रेड कर उनमें सितारा होटलों की सुविधाएँ मुहैया कराने के बाद अब निगम को हाईटेक बनाने पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निगम के मुख्यालय जयपुर सहित चैन्नई, कोलकता, दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद शीघ्र ही ऑन लाइन सुविधा से जोड़ दिए जाएँगे। यह सुविधा शुरू होने से देश के किसी भी भाग से सैलानी राजस्थान भ्रमण के लिए निगम होटलों की ऑन लाइन बुकिंग करवा सकेंगे।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते होटल उद्योग के कारण अच्छे खानसामा और केटरिंग सुविधाओं की बढ़ती माँग को ध्यान में रख कर राजस्थान में एक 'केटरिंग एंड होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स' की स्थापना के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

यह संस्थान जयपुर के निकट रामगढ़ में स्थापित करने का प्रस्ताव है। संस्थान के लिए केन्द्र सरकार से 10 करोड़ की मदद मिलने की उम्मीद है।
संबंधित जानकारी खोजें