समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » मुकेश का मास्टर्स गोल्फ खिताब बरकरार (Mukesh Kumar Masters Golf Champion)
Feedback Print Bookmark and Share
 
मुकेश कुमार ने चौथे और अंतिम राउंड में आज सात अंडर 65 का बेहतरीन कार्ड खेलते हुए एक्सट्रा प्रीमियम मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा।

मुकेश का टूर्नामेंट का कुल स्कोर 18 अंडर 270 रहा और उन्होंने सात स्ट्रोक के अंतर से जीत हासिल की। दिल्ली के शमीम खान और कोलकाता के फिरोज अली 11 अंडर 277 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

मुकेश की इस सत्र में यह चौथी जीत है और अब पीजीटीआई टूर में उनके खिताबों की संख्या आठ पहुँच गई है। 44 वर्षीय मुकेश की इस खिताबी जीत से 3 लाख 23 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिली। इस जीत के बाद वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुँच गए है।
संबंधित जानकारी खोजें