मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > मेरी उपलब्धि का महत्व कम नहीं होता
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मेरी उपलब्धि का महत्व कम नहीं होता
टेनिस की इतिहास पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा चुके रोजर फेडरर ने कहा है कि चिर-प्रतिद्वंद्वी रॉफेल नडाल के नहीं खेलने से 15वें ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने की उनकी इस उपलब्धि का महत्व कम नहीं हो जाता।

फेडरर ने एंडी रॉडिक को एक मैराथन मुकाबले में 5-7, 7-6, 7-6, 3-6, 16-14 से हराकर छठा विम्बलडन और 15वाँ ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने पीट सैम्प्रास का 14 ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

फेडरर पिछले साल विम्बलडन फाइनल में नडाल से हार गए थे, जो घुटने की चोट के कारण इस साल नहीं खेल सके। फेडरर का हालाँकि मानना है कि नडाल की गैर मौजूदगी उनकी जीत की अहमियत को कम नहीं करती।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा होना चाहिए। हर कोई सोच रहा था कि एंडी मुरे फाइनल में पहुँचेंगे लेकिन वे नहीं पहुँच सके। जीतने वाले खिलाड़ी की गलती नहीं होती।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर रफा के खिलाफ फिर खेलना मुझे अच्छा लगता, लेकिन मैंने तीन विम्बलडन फाइनल में एंडी रोडिक के खिलाफ खेला है और उन्हें इतना अच्छा खेलने का श्रेय दिया जाना चाहिए।

फेडरर ने कहा कोई नहीं जानता कि रफा कैसे खेलते लेकिन दु:ख की बात यह है कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि मैं टूर्नामेंट जीतकर फिर नंबर वन खिलाड़ी बना, उनके खिलाफ नहीं खेलकर नहीं।

अपनी उपलब्धि के बारे में उन्होंने कहा यह हैरानी की बात है कि मैं इतने साल इतना अच्छा खेलकर फिट बना रहा। फेडरर ने रोडिक के प्रति भी हमदर्दी जताई, जिन्हें वे तीन विम्बलडन फाइनल में हरा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि टेनिस कई बार निर्दयी होता है। ग्रैंड स्लैम फाइनल में पाँच सेटों का मुकाबला हारना दु:खद है, लेकिन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारतीय मुक्केबाजी टीम रूस रवाना
चौरसिया संयुक्त 76वें स्थान पर
सर्वकालिक महान खिलाड़ी रॉजर फेडरर
सानिया, सोमदेव व प्रकाश रैंकिंग में फिसले
महानतम खिलाड़ी हैं फेडरर-सैम्प्रास
'फेडरर की जीत ऐतिहासिक है'