एएसपी चौरसिया खराब प्रदर्शन से उबर नहीं सके और ओपन दे फ्रांस एल्स्टोम गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में पाँच ओवर 76 के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ संयुक्त 76वें स्थान पर रहे।
चौरसिया ने तीन डबल बोगी और दो बोगी किए। वह तीन ही बर्डी लगा सके। उनका कुल स्कोर 11 ओवर 295 रहा।
जर्मनी के मार्टिन केमेर शीर्ष पर रहे, जिन्होंने तीन अंडर 68 का स्कोर किया। इंग्लैंड के ली वेस्टवुड दूसरे और इयान पोल्टर तीसरे स्थान पर रहे। |