विम्बलडन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में ही पराजित होने से सानिया मिर्जा को डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में सात अंकों का नुकसान हुआ और वे 85वें स्थान पर आ गईं लेकिन युगल में वे 37वें स्थान पर बरकरार रहीं।
भारत के सोमदेव देवबर्मन और प्रकाश अमृतराज को भी विम्बलडन में निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा। सोमदेव तीन स्थान पिछड़कर 132 और प्रकाश पाँच स्थान फिसलकर 159वें स्थान आ गए।
सोमदेव अपना पहला क्वालिफाइंग मैच और प्रकाश तीसरे और अन्तिम दौर में पराजित हो गए। ऑल इंग्लैंड क्लब पर सेमीफाइनल तक पहुँचने वाले महेश भूपति पुरुष एकल में बढ़त बनाते हुए आठवें और लिएंडर पेस छठे स्थान पर बरकरार हैं। |