मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > एग्नेल डिसूजा फाइनल में चूके
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एग्नेल डिसूजा फाइनल में चूके
तैराक आरोप एग्नेल डिसूजा पहले एशियाई युवा खेलों में लड़कों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे, लेकिन भारत कोई पदक नहीं जीत सका।

200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीतने वाले डिसूजा ने 56.65 सेकंड का समय निकाला लेकिन यह समय उन्हें पदक नहीं दिला सका।

उन्होंने सौ मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और पहले सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।

टेबल टेनिस में मल्लिका भंडारकर और चारवी कवले प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई। मल्लिका को थाईलैंड की सांगपाओ अरीया ने 11-8, 4-11, 11-6, 9-11, 11-6 से हराया जबकि कवले को कोरिया की यांग ह्यून के हाथों 3-11, 8-11, 4-11 से पराजय का सामना करना पड़ा।

भारत के 48 सदस्यीय दल ने अभी तक पाँच स्वर्ण, तीन रजत और दो काँस्य समेत दस पदक जीते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
फेडरर ग्रैंड स्लैम के 'एवरेस्ट' पर
चेतन और सयाली को टाटा ओपन खिताब
चौरसिया 77वें स्थान पर फिसले
एस्ट्रोटर्फ के रख-रखाव पर नजर
शिक्षा प्रणाली में खेल शामिल हो:गिल
विलियम्स बहनों ने जीता महिला युगल खिताब