शीर्ष वरीयता प्राप्त चेतन आनंद और राष्ट्रीय चैम्पियन सयाली गोखले ने दूसरे टाटा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीत लिए।
पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन पीएसपीबी के चेतन ने चौथी वरीयता प्राप्त एयर इंडिया के आनंद पवार को 20-22, 21-12, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ उन्हें 75 हजार का पहला पुरस्कार मिला।
महिला वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त एयर इंडिया की सयाली ने महाराष्ट्र की पाँचवीं वरीयता प्राप्त नेहा पंडित को 21-19, 21-15 से हराया। |