एसएसपी चौरसिया नाजुक मौके पर लक्ष्य से चूककर छह ओवर 77 के स्कोर के साथ ओपन डि फ्रांस अलस्टम गोल्फ टूर्नामेंट में 77वें स्थान पर जा फिसले।
जीव मिल्खा सिंह और ज्योति रंधावा के कट से चूकने के बाद टूर्नामेंट की होड़ में बचे एकमात्र भारतीय चौरसिया ने इस हफ्ते का अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया।
उन्होंने अब तक कुल 219 का स्कोर किया। इसके साथ ही उनकी यूरोपीय टूर इवेंट में अच्छा स्थान हासिल करने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।
चौरसिया ने पाँचवें, छठे और 13वें होल में बर्डी मारी लेकिन चौथे और तीसरे होल में वह बोगी मार बैठे। उन्होंने पाँचवें होल में तीन बार बोगी मारी जबकि सातवें होल में वह दो बार यह गलती कर बैठे। |