मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > विलियम्स बहनों ने जीता महिला युगल खिताब
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विलियम्स बहनों ने जीता महिला युगल खिताब
विलियम्स बहनों वीनस और सेरेना ने रेना स्टब्स और समांता स्टोसर को 7-6, 6-4 से शिकस्त देकर विम्बलडन के महिला युगल वर्ग का खिताब जीत लिया।

एकल वर्ग के फाइनल में एक-दूसरे से जोर आजमाइश करने वाली वीनस और सेरेना ने एक साथ अपना चौथा विम्बलडन खिताब जीता। दोनों बहनें एक साथ अब तक नौ युगल ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं।

वीनस की छोटी बहन और कल उनके खिलाफ विम्बलडन महिला एकल वर्ग के खिताब के साथ अब तक 11 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीत चुकी सेरेना ने कहा कि अपनी बहन के साथ खिताब जीतने का अनुभव अद्वितीय है। मुझे वाकई बहुत अच्छा लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की रेना और समांता की जोड़ी ने फाइनल के पहले सर्विस गेम में 2-1 की लीड ले ली थी लेकिन विलियम्स बहनों ने बाद में 4-4 से बराबरी करके अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

टाईब्रेकर में वीनस की सर्विस पर स्टब्स गेंद को नेट पर मार बैठीं। बकौल स्टब्स ऐसा बदकिस्मती की वजह से हुआ। विलियम्स बहनें आखिरकार इस सेट को 7-6 से जीतने में कामयाब रहीं।

दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ियों की जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को काबू में करते हुए 6-4 से जीत हासिल करके खिताब अपने नाम कर लिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नेस्टर-जिमोनजिच को पुरुष युगल खिताब
नंबर एक बनना अब भी सपना:साइना
सेरेना ने वीनस को हराकर विम्बलडन जीता
इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे फेडरर
चौरसिया कट पार करने में सफल
युकी ने दिल्ली आईटीएफ खिताब जीता