दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच ने अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक को शनिवार को यहाँ कड़े मुकाबले में 7-6, 6-7, 7-6, 6-3 से शिकस्त देकर विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब अपने नाम कर लिया।
नेस्टर और जिमोनजिच पहला सेट जीतने के बाद दूसरा सेट गँवा बैठे, लेकिन तीसरे सेट को टाइब्रेक में जीतने के बाद उन्होंने चौथे सेट में ब्रायन बंधुओं को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। |