मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > पेस और ब्लैक की जोड़ी फाइनल में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पेस और ब्लैक की जोड़ी फाइनल में
भारत के लिएंडर पेस ने दसवें ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को यहाँ जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश किया।

पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन हस और स्पेन की वर्जीनिया रूआनो पास्कल की 12वीं वरीय जोड़ी को 71 मिनट में 6-4, 6-4 से मात दी।

पहले सेट में पेस और ब्लैक की जोड़ी ने एक बार सर्विस गँवाई, लेकिन दो बार ब्रेक प्वाइंट लेकर 35 मिनट में इसे अपने नाम किया। दूसरे सेट में इन दोनों एक ब्रेक प्वाइंट लिया, जबकि अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को ऐसा कोई मौका नहीं दिया।

यह शीर्ष वरीय जोड़ी फाइनल में ब्रिटेन के जेमी और अमेरिका की लिजेल ह्यूबर तथा बहमास के मार्क नोल्स और जर्मनी की अन्ना लेना ग्रोएनफील्ड के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

फ्रेंच ओपन में लुकास डलूही के साथ पुरुष युगल का खिताब जीतने वाले पेस ने अब तक पाँच युगल और चार मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हास को हराकर फेडरर फाइनल में
सलमान का न्यौता ठुकराया सुशील ने
विश्वकप फुटबॉल की तैयारियाँ समय पर
हॉकी की नई ‘वंडर गर्ल’ बनी रानी
मैच स्थल में बदलाव चाहते हैं मेराडोना
महिला हॉकी कोच को द्रोण पुरस्कार दें