मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > विश्वकप फुटबॉल की तैयारियाँ समय पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विश्वकप फुटबॉल की तैयारियाँ समय पर
दक्षिण अफ्रीका ने फीफा को 2010 में होने वाले विश्व फुटबॉल कप के लिए आश्वासन दिया है कि वह उसके लिए सभी जरूरी तैयारियों को समय पर पूरा कर लेगा।

खेलमंत्री माकेनकेसी स्टोफाईल ने गुरूवार को केपटाउन में राष्ट्रीय संसद को संबोधित करते हुए यह बात कही। खेलमंत्री का यह बयान हाल ही में हुए कंफेडरेशन कप प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद आया है।

खेलमंत्री ने कहा कि फुटबॉल विश्व कप को ध्यान में रखते हुए सरकार की समन्वय समिति ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। खेलमंत्री माकेनकेसी स्टोफाईल ने जनता से अगले साल 11 जून से शुरू हो रहे विश्व फुटबाल कप के लिए राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने को कहा है।

स्टोफाईल ने कहा कि कंफेडरेशन कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अपनी टीम के लिए हमारी उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। हमें 2010 में होने वाले फीफा विश्व कप में करीब 45 लाख फुटबॉल प्रेमियों के आने की संभावना है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हॉकी की नई ‘वंडर गर्ल’ बनी रानी
मैच स्थल में बदलाव चाहते हैं मेराडोना
महिला हॉकी कोच को द्रोण पुरस्कार दें
विलियम्स बहनों में विम्बलडन की खिताबी जंग
पेस-कारा विम्बलडन के सेमीफाइनल में
आईटीएफ में रोहन का उलटफेर