हरियाणा के सांसद त्रिलोचनसिंह ने कजान में चैम्पियन चैलेंज जीतने वाले महिला हॉकी टीम के कोच एस. बलदेवसिंह को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करने की माँग की है।
सांसद ने खेल मंत्रालय को लिखे पत्र में माँग की है कि भारतीय महिला हॉकी टीम का चैम्पियन चैलेंज जीतना एक गौरवपूर्ण क्षण है और उसके लिए टीम के कोच बलदेवसिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस छोटे से शहर शाहाबाद से पिछले 15 सालों में 26 अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला खिलाड़ियों को पैदा किया है और इन सबमें कोच बलदेवसिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, जिसके कारण आज यह छोटा शहर दुनियाभर में मशहूर हो गया है।
उन्होंने कहा कि मैं उनको जानता हूँ। महिला हॉकी के उत्थान में उनका योगदान अविस्मरणीय है और वे स्कूल के दिनों से ही बच्चों को इसके लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। |