मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > पेस-कारा विम्बलडन के सेमीफाइनल में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पेस-कारा विम्बलडन के सेमीफाइनल में
भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस अपनी जोड़ीदार जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ खेलते हुए विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुँच गए।

पेस और कारा की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील के आंद्रे सा और जापान की आई सुगियामा की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। सेमीफाइनल में इस जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन हस और स्पेन की वर्जिनिया रूआनो पास्कल की जोड़ी से होगा।

पूरे मैच में पेस और कारा का दबदबा बना रहा और उन्होंने महज एक घंटा आठ मिनट में ही बाजी जीत ली। क्वार्टर फाइनल में सानिया मिर्जा और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी को मात देने वाले पेस और कारा ने इस बार भी हाथ आए मौकों को भुनाने में कोई गलती न करते हुए आंद्रे-सुगियामा को हरा दिया।

पेस और कारा को विपक्षी जोड़ी की सर्विस तोड़ने के पाँच मौके मिले, जिनमें से तीन को भुना पाने में वे सफल रहे। इसी के साथ उन्होंने सभी छह बार अपनी सर्विस गेम पर आए खतरे को टाल दिया। इसके अलावा आंद्रे और सुगियामा के लगातार किए गए डबल फाल्ट ने भी पेस और कारा की मदद की।

पेस और कारा ने पहला सेट महज 33 मिनटों में ही अपने नाम करते हुए विपक्षी जोड़ी को गहरे दबाव में ला दिया। इसका फायदा उन्हें दूसरे सेट में भी मिला। आंद्रे और सुगियामा दूसरे सेट में भी संभल नहीं पाए और इस सेट को भी 35 मिनटों में गँवाकर पेस-कारा के हाथों में जीत सौंप बैठे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आईटीएफ में रोहन का उलटफेर
टेबल टेनिस में शरत 67वें स्थान पर
मुक्केबाजी के पूर्व चैंपियन का निधन
सालगाँवकर क्लब के कोच बने हैनकिंसन
भूपति-नोएल्स विम्बलडन से बाहर
पदक से शांत होंगे आलोचक:सुशील