रोहन गुज्जर ने जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त केन्टो टकेउची को हराकर आईटीएफ टेनिस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया। रोहन अब सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त हमवतन आशुतोष से भिड़ेंगे।
पहला सेट हारने के बाद छठी वरीयता प्राप्त रोहन ने क्वार्टर फाइनल मैच में जबर्दस्त वापसी करते हुए केन्टो को 4-6, 7-6, 6-3 से हराया।
गैर वरीयता प्राप्त आशुतोष ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में राष्ट्रीय विजेता रंजीत विराली मुरूगेसन को 4-6, 6-4, 7-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
दिल्ली के प्रतिभाशाली खिलाड़ी युकी भांबरी ने पाँचवी वरीयता प्राप्त दिविज शरण को 6-2, 6-4 से आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। युकी की सेमीफाइनल में भिड़ंत दूसरी वरीयता प्राप्त विष्णु वर्धन से होगी। |