मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > सालगाँवकर क्लब के कोच बने हैनकिंसन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सालगाँवकर क्लब के कोच बने हैनकिंसन
टिमोथी हैनकिंसन को आगामी सत्र के लिए सालगाँवकर स्पोर्ट्स क्लब का नया कोच बनाया गया है। टीम के सचिव राज गोम्स ने बताया कि हैनकिंसन 15 जुलाई को गोवा पहुँचकर अभ्यास सत्र के दौरान टीम से जुड़ेंगे।

गोम्स ने कहा कि हैनकिंसन कोलंबिया के कारलोस वल्डेरामा, अमेरिका के लैंडन डोनोवन और विश्व विजेता जॉन स्पेंसर जैसे मशहूर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे चुके हैं। उनका अनुभव हमारे लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने विदेशी कोटा पूरा करने के लिए ब्राजील के एलेक्जेन्ड्रो डिसिल्वा से भी अनुबंध किया है। अन्य विदेशी खिलाड़ियों में नाइजीरिया के किग्बो ओफोर और स्पोर्टिंग क्लब गोवा के लूसिआनो सोब्रोसा भी हैं। इससे पहले चित्रासिंह और गुरप्रीतसिंह से भी अनुबंध किया गया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भूपति-नोएल्स विम्बलडन से बाहर
पदक से चुप होंगे आलोचक:सुशील
विश्व बैडमिंटन के दौरान एसी पर रोक
रोजर फेडरर खिताब से दो कदम दूर
चेतन को टाटा ओपन जीतने का भरोसा
पाँच सेट खेलने के लिए तैयार हैं सेरेना