मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > विश्व बैडमिंटन के दौरान एसी पर रोक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विश्व बैडमिंटन के दौरान एसी पर रोक
इंडियन ओपन के दौरान खिलाड़ियों के लिए दिक्कत का सबब बने एयर कंडीशनरों को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान बंद रखा जाएगा ताकि उनकी वजह से खिलाड़ियों को शटल सम्भालने में दिक्कत नहीं हो।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष वीके वर्मा ने कहा कि विश्व चैम्पियनशिप के दौरान स्टेडियम के एसी बंद रहेंगे।

हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में इंडियन ओपन के दौरान एसी की हवा की वजह से खिलाड़ियों को लहराती शटल को सम्भालने में काफी दिक्कते उठानी पड़ी थी। कई खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत भी की थी।

इसे देखते हुए बीएआई ने अगस्त में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में मैचों के दौरान एसी बंद रखने का फैसला किया है और गर्मी से निपटने के लिए स्टेडियम को मैच से पहले ठंडा किया जाएगा।

बीएआई के इस फैसले पर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दुनिया की सातवें नम्बर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इसे अच्छा विचार बताया है।

साइना ने कहा इंडियन ओपन के दौरान शटल बहुत तेजी से आ रही थी। आजकल कोर्ट धीमे हो रहे हैं जबकि हैदराबाद में यह इतना तेज था कि शटल को सम्भालना मुश्किल हो रहा था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रोजर फेडरर खिताब से दो कदम दूर
चेतन को टाटा ओपन जीतने का भरोसा
पाँच सेट खेलने के लिए तैयार हैं सेरेना
बेशक, मैं नम्बर वन हूँ: साफिना
रॉक स्टार की तरह काका का स्वागत
इवानोविच को आराम की सलाह