मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > चेतन को टाटा ओपन जीतने का भरोसा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
चेतन को टाटा ओपन जीतने का भरोसा
खराब फॉर्म से परेशान चेतन आनंद मुंबई में टाटा ओपन टूर्नामेंट जीतकर अगस्त में होने वाली विश्व बैटमिंटन चैपिंयनशिप के लिए अपना हौसला बुलंद करना चाहते हैं।

चेतन ने कहा कि मैं टाटा ओपन टूर्नामेंट जीतना चाहता हूँ। हैदराबाद में होने वाले विश्व चैंपियनशिप से पहले मेरे लिए जीत बहुत जरूरी है। चेतन का हाल ही में दक्षिण पूर्वी एशिया में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में बहुत निराशाजनक प्रदर्शन रहा था।

टाटा ओपन के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त चेतन ने स्वीकार किया कि किसी भी खिलाड़ी को कम करके आँकना भूल होगी क्योंकि कुछ खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

शुक्रवार को पहले दौर का क्वालीफाई मैच खेलने वाले चेतन ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में कुछ युवा चेहरे हैं। मैं किसी को भी हल्के में नहीं ले सकता, बल्कि मैं मैच को जल्द से जल्द जीतने की कोशिश करूँगा।

चेतन 21 से 26 जुलाई तक थाईलैंड ओपन में भाग लेंगे और दो हफ्ते आराम के बाद चेतन 10 से 16 अगस्त तक हैदराबाद के गाचीबोव्ली स्टेडियम में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पाँच सेट खेलने के लिए तैयार हैं सेरेना
बेशक, मैं नम्बर वन हूँ: साफिना
रॉक स्टार की तरह काका का स्वागत
इवानोविच को आराम की सलाह
नडाल डेविस कप मुकाबले से हटे
प्रकाश को जोड़ी टिकने की उम्मीद