दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रोम क्ले कोर्ट मास्टर्स टेनिस में गैर वरीय इवो कार्लोविच पर सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज की।
फेडरर ने दोनों सेटों में एक-एक बार विरोधी की सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ फेडरर ने कार्लोविच के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। |