मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > भारतीय मुक्केबाज मास्को जाएँगे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय मुक्केबाज मास्को जाएँगे
ओलिम्पिक में काफी करीब पहुँचकर पदक जीतने में वंचित रहे अखिल कुमार और जितेंदर कुमार एक अन्य मुक्केबाज एएल लाकड़ा के साथ आज रात मास्को में होने वाले पाँच दिवसीय प्रारंभिक मुक्केबाजी विश्व कप के लिए रवाना होंगे।

भारत ने प्रतियोगिता के लिए चार सदस्यीय मजबूत टीम भेजी है, जिसमें से वाइल्ड कार्डधारक लाइट हैवीवेट मुक्केबाज दिनेश कुमार यात्रा संबंधी दस्तावेज पूरे करने के बाद पाँच दिसंबर को मास्को के लिए रवाना होंगे।

विश्व कप में भारतीय मुक्केबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ओलिम्पिक में अंतिम आठ में जगह बनाने वाले मुक्केबाजों को ही विश्व कप में जगह मिली है। लाकड़ा (57 किग्रा) और दिनेश को उनके वर्ग से कुछ मुक्केबाजों के हटने के कारण चुना गया है।

बीजिंग ओलिम्पिक के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाले बैंटमवेट मुक्केबाज अखिल अंतिम आठ के मुकाबले में मालदोवा के मुक्केबाज से हार गये थे जबकि पिछले दौर में उन्होंने विश्व चैम्पियन को हराया था। इस भारतीय मुक्केबाज ने हालांकि कहा कि वह साल का अंत बेहतर प्रदर्शन के साथ करना चाहते हैं।

विश्व कप का आयोजन 10 से 14 दिसंबर तक किया जाएगा। अखिल ने कहा मेरा लक्ष्य कभी स्वर्ण पदक से कम नहीं होता। मैंने दो महीने कड़ी मेहनत की है और मुझे मास्को में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है।

बीजिंग ओलिम्पिक के दौरान 11 टाँकों के साथ रिंग में उतरे जितेंदर (51 किग्रा) भी विश्वास से ओत-प्रोत दिखे। उन्होंने कहा मेरा लक्ष्य बिलकुल साफ है हम सबने काफी कड़ा अभ्यास किया है और निश्चित तौर पर हम मास्को में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बीजिंग ओलिम्पिक के काँस्य पदक विजेता विजेंदरसिंह (75 किग्रा) पीठ में चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फुटबॉलर
पत्थरबाजी से शुरू हुआ बास्केटबॉल
इंटर ने एसी मिलान को हराया
आर्सनल ने चेलसी को हराया
विलारीयाल और वालेंशिया आगे बढ़े
चेन्नई में चमक बिखेरेंगे देविदेंको