मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फुटबॉलर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फुटबॉलर
मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का गोल्डन बॉल पुरस्कार दिया गया और इसके साथ ही वे यह सम्मान पाने वाले इंग्लैंड के इस क्लब के चौथे खिलाड़ी बन गए।

पिछली बार 1968 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के जार्ज बेस्ट को यह पुरस्कार मिला था। रोनाल्डो ने लियोनेल मेस्सी को हराया जबकि लीवरपूल के फारवर्ड फर्नांडो टोरेस तीसरे स्थान पर रहे।

फ्रांसीसी फुटबॉल पत्रिका द्वारा कराए गए सर्वे में रोनाल्डो को 446 अंक मिले जबकि मेस्सी को 281 और टोरेस को 179 अंक मिल सके। पिछले साल यह पुरस्कार मिलान के ब्राजीली स्ट्राइकर काका ने जीता था और रोनाल्डो दूसरे स्थान पर रहे थे।

रोनाल्डो ने पिछले सत्र में 42 गोल किए और यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग तथा चैम्पियंस लीग खिताब जीता।

उन्हें अक्टूबर में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला। वे लुई फिगो के बाद गोल्डन बॉल जीतने वाले पुर्तगाल के पहले खिलाड़ी हैं। फिगो ने 2000 में यह पुरस्कार पाया था जब वे रीयल मैड्रिड के लिये खेलते हैं। इन पुरस्कारों का चयन फुटबॉल पत्रकार चुने गए 30 खिलाड़ियों में से करते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पत्थरबाजी से शुरू हुआ बास्केटबॉल
इंटर ने एसी मिलान को हराया
आर्सनल ने चेलसी को हराया
विलारीयाल और वालेंशिया आगे बढ़े
चेन्नई में चमक बिखेरेंगे देविदेंको
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को खतरा नहीं