मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > पत्थरबाजी से शुरू हुआ बास्केटबॉल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पत्थरबाजी से शुरू हुआ बास्केटबॉल
दो दिसंबर प्ले बास्केटबॉल दिवस पर विशेष
पत्थरबाजी के खेल से प्रेरणा लेकर शुरू हुए दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक बास्केटबॉल का पहला मैच लगभग 117 साल पहले दिसंबर 1891 में खेला गया और तभी से इस दिन को 'प्ले बास्केटबॉल दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा।

अपने रोमांच से दर्शकों को बांधने वाला बास्केटबॉल ऐसा इंडोर खेल है जिसमें खिलाड़ियों को दुनिया भर में शोहरत तो मिलती ही है इसके साथ धन की भी बारिश होती है। अमेरिका में यह खेल उसी तरह से लोगों के दिलों में रचा बसा है, जैसे भारत में क्रिकेट। वहाँ एनबए की लोकप्रियता के आगे हर खेल फीका है।

मांट्रियल के मैकगिल विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन प्रोफेसर और अमेरिका के वाईएमसीए ट्रेनिंग स्कूल (स्प्रिंगफील्ड कॉलेज) के इंस्ट्रक्टर कनाडा के जेम्स नाइस्मिथ बास्केटबॉल के जनक माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने बच्चों के खेल डक आन ए रॉक से बास्केटबॉल की शुरूआत की। वह सर्दियों के दौरान इंडोर में होने वाला एक ऐसा खेल चाहते थे, जिससे उनके खिलाड़ी खुद को पूरी तरह फिट रह सकें।

डक आन द रक में एक दूसरे पर पत्थर फेंके जाते और इससे ही उन्हें विचार आया कि गेंद से ऐसा खेल बनाया जा सकता है, जिसे दोनों सिरों पर किसी बास्केट में डाला जए। इसके उन्होंने जिम्निनेशियम के दोनों छोर पर दो बास्केट टाँग दी और अपने छात्रों को फुटबॉल दी और यहीं से 1891 में बास्केटबॉल का जन्म हुआ।

नाइस्मिथ खुद एक प्रतिभाशाली एथलीट थे जो मैकगिल में कनाडा की ओर से फुटबॉल और जिम्नेशियम टीम का प्रतिनिधित्व करते थे। वह बचपन में हाइड एंड सक और डक आन ए रक जैसे खेल खेलते थे।

वर्ष 1892 में बास्केटबॉल कैंपस में इतना लोकप्रिय हो गया कि स्प्रिंगफील्ड कालेज के अखबार द ट्राइंल ने इसे एक नया गम बताते हुए लेख लिखा जिसके बाद इसे नाइस्मिथ बॉल के नाम से बुलाया जाने लगा लेकिन उन्होंने इस पर आपत्ति जतई। 1893 में वाईएमसीए ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया।

नाइस्मिथ ने बास्केटबॉल की खोज के अलावा फुटबॉल का पहला हेलमेट भी इजाद किया। वह कनास विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कार्यक्रम के संस्थापक भी रहे और उन्होंने अपनी आँखों से इस खेल को 1904 ओलिम्पिक में प्रदर्शन खेल और फिर 1936 बर्लिन ओलिम्पिक में इसके अधिकारिक स्पर्धा के रूप में शामिल होते हुए देखा। छह नवंबर 1861 में जन्में नाइस्मिथ का निधन 26 नवंबर 1939 को हुआ।

इस खेल की पहली नियमावली भी उन्होंने ही बनाई, जिसमें 13 नियम रखे ए। बास्केटबॉल का पहला मैच दिसंबर 1891 में फुटबॉल से खेला गया जिसमें नौ-नौ खिलाड़ी थे और इसमें पीच बास्केट का इस्तेमाल किया गया जो 10 फीट ऊँची टाँगी हुई थीं। तब हालाँकि आधुनिक खेल के सबसे महत्वपूर्ण ड्रिबल का नियम नहीं था और खिलाड़ी एक दूसरे को पास के अलावा दौड़ते हुए सिर के ऊपर से ही गेंद दे सकते थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इंटर ने एसी मिलान को हराया
आर्सनल ने चेलसी को हराया
विलारीयाल और वालेंशिया आगे बढ़े
चेन्नई में चमक बिखेरेंगे देविदेंको
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को खतरा नहीं
जीव वोल्वो मास्टर्स में खेलेंगे