मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > आर्सनल ने चेलसी को हराया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आर्सनल ने चेलसी को हराया
चेलसी की टीम प्रीमियर लीग खिताब की दौड़ में पिछड़ गई, जब उसे आर्सनल ने 2-1 से हरा दिया जबकि गत चैम्पियन मैनचेस्टर युनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर शीर्ष टीम से अंतर सिर्फ पाँच अंकों का कर लिया।

चेलसी और लीवरपूल 33 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।

आर्सनल के डिफेंडर जोहान जरोऊ के आत्मघाती गोल के बाद राबिन वान पर्सी ने दूसरे हाफ में चार मिनट के भीतर दो गोल किए।

एक अन्य मैच में मैनचेस्टर युनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लालकार्ड देखना पड़ा, लेकिन वायने रूनी के विजयी गोल की बदौलत टीम ने मैनचेस्टर सिटी को हराया।

पोर्ट्समाउथ की टीम ने ब्लैकबर्न को 3-2 से मात दी जबकि एवर्टन ने टोटेनहम को 1-0 से हराया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
विलारीयाल और वालेंशिया आगे बढ़े
राष्ट्रीय खेलों की नई तारीखों का ऐलान
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को खतरा नहीं
जीव वोल्वो मास्टर्स में खेलेंगे
राष्ट्रीय खेलों की नई तारीखों का ऐलान
सानिया मिर्जा टॉप 100 से बाहर