विलारीयाल ने आखिरी स्थान की टीम रिक्रिएटिवो हुएलवा को 2-1 से हरा दिया जबकि दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही वालेंशिया ने रीयाल बेतिस को 3-2 से मात दी।
ये दोनों टीमें स्पेनिश लीग फुटबॉल में फिटनेस समस्या से परेशान रियल मैड्रिड से आगे निकल गई हैं।
विलारीयाल के 28 अंक है जो शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना से चार अंक पीछे है। वालेंशिया 27 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। बार्सीलोना ने सेविला को 3-0 से हराकर अपने 32 अंक कर लिए।
रियल मैड्रिड उससे 6 अंक पीछे है। उसके अधिकांश खिलाड़ी फिटनेस समस्या के कारण टीम से बाहर हैं। |