मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > जीव वोल्वो मास्टर्स में खेलेंगे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जीव वोल्वो मास्टर्स में खेलेंगे
भारत के जीव मिल्खासिंह ने दुनिया के चोटी के खिलाड़ियों मे अपना दावा पुख्ता करते हुए जारी विश्व गोल्फ रैंकिंग में 44वाँ स्थान हासिल किया।

चीन में संपन्न विश्वकप में ज्योति रंधावा के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर रहने वाले जीव ने एक पायदान की छलांग लगाई है। जीव से ठीक 100 स्थान पीछे रंधावा 144वें पायदान पर है।

अन्य भारतीयों में अर्जुन अटवाल 201वें जबकि एसएसपी चौरसिया 316वें स्थान पर हैं। इस बीच जीव ने सात लाख 50 हजार डॉलर इनामी वोल्वो मास्टर्स ऑफ एशिया में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
राष्ट्रीय खेलों की नई तारीखों का ऐलान
सानिया मिर्जा टॉप 100 से बाहर
बागान ने यूनाईटेड एससी को पीटा
उत्पाती दर्शकों को नियंत्रित करेंगे कुत्ते-घोड़े
राष्ट्रीय टेनिस में सितारे नहीं
भारतीय फुटबॉल स्तर सुधारने में असफल