जोस रमीरेज बरेतो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मोहन बागान रविवार को यहाँ ओएनजीसी आई लीग में यूनाईटेड एससी को 2-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान के करीब पहुँच गया।
करीम बेंचेरिफा की टीम ने यूनाईटेड एसीसी को कोई मौका नहीं दिया और 30 मिनट तक दोनों गोल कर जीत सुनिश्चित की। दोनों गोल बरेतो ने दागे। मोहन बागान के 11 मैचों में 18 अंक, जबकि यूनाईटेड एससी के इतने ही मैचों 12 अंक हैं। |