झारखंड में खेल परिसरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस बल उत्पाती दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए कुत्तों की सहायता लेने की तैयारी में है।
पुलिस महानिरीक्षक और प्रवक्ता एस.एन. प्रधान ने कहा कि कुत्तों के दल को ट्रेनिंग देने और दर्शकों को नियंत्रित करने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा।
उन्होंने हालाँकि कहा कि 34वें राष्ट्रीय खेलों के लिए इनकी सेवाएँ लेना संभव नहीं होगा लेकिन वे भविष्य के खेल टूर्नामेंटों के लिए निश्चित रूप से तैयार होंगे।
प्रधान ने उदाहरण देते हुए कहा आप देख सकते हैं कि कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाले मैचों के दौरान खोजी कुत्ते पुलिस की सहायता करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के 1000 करोड़ रुपए के कई स्टेडियम राँची में बन रहे हैं, जिससे यह कबड्डी से लेकर क्रिकेट तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों का बढ़िया केंद्र बन जाएगा।
कुत्तों के अलावा पुलिस विभाग ने हाल में 50 और प्रजातियों को विभिन्न कामों में पुलिस की सहायता के लिए मंजूरी ले ली है। |