मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > दुनिया का सबसे नन्हा रोबोट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दुनिया का सबसे नन्हा रोबोट
फुटबॉल खेल सकेगा नन्हा रोबोट
जापान की खिलौना निर्माता कंपनी टॉमी ने दुनिया के सबसे नन्हें और अँगूठे के आकार वाले चलने फिरने वाले रोबोट को प्रदर्शित किया। जापान के बाजारों में अगले साल गर्मियों से यह मिलने लगेगा।

दो पैरों वाले इस खिलौने का नाम रोबो क्‍यू रखा गया है। यह मात्र 3.4 सेंटीमीटर लंबा है। लेकिन इसकी कृत्रिम प्रतिभा बाधाओं को पहले ही भाँप लेती है। यह इंफ्रारेड सेंसर की मदद से अपना रास्ता बना लेता है। यह एक कंट्रोलर की मदद से फुटबॉल भी खेल सकता है।

रोबो क्यू को योकोहामा में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। वहाँ होंडा मोटर कंपनी और फुजित्सू सहित 43 कंपनियों विश्वविद्यालयों और संगठनों द्वारा 100 से अधिक तरह के रोबोट प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

एक अधिकारी टॉमी ने बताया कि इसकी कीमत कर सहित 3 हजार 500 येन यानी 29 अमेरिकी डॉलर है और फरवरी के आस-पास से यह जापान के बाजारों में उपलब्ध होगा। इसके बाद जल्द ही यह अन्य एशियाई देशों के बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मेजबानी की दावेदारी पेश करेगा सिडनी
नालबैंडियान ओपन के सेमीफाइनल में
पूर्व अमेरिकी धावक को पाँच वर्ष की जेल
चेतन आनंद रैंकिंग में 22वें स्थान पर
कलमाड़ी फिर आईओए अध्यक्ष
कलमाड़ी चौथी बार आईओए अध्यक्ष बने