मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > मेजबानी की दावेदारी पेश करेगा सिडनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेजबानी की दावेदारी पेश करेगा सिडनी
सिडनी ऑस्ट्रेलियन ओपन की मेजबानी की दावेदारी करने का प्रयास कर रहा है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन प्रतियोगिता लंबे समय से मेलबोर्न में आयोजित की जा रही है।

यह ग्रैंडस्लैम टेनिस प्रतियोगिता मेलबोर्न के मेलबोर्न पार्क में इसकी शुरुआत सन् 1988 से आयोजित होती चली आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार मेलबोर्न का 2016 तक ग्रैंडस्लैम का दर्जा समाप्त होने के बाद शंघाई और दुबई के बाद अब सिडनी भी इसके मेजबानों के दावेदारों में जुड़ गया है।

सिडनी को इस ग्रैंड स्लैम की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है इसकी तैयारियों में इस शहर के अंदरूनी हिस्से में करोड़ों डॉलर की लागत का स्टेडियम बनाया जाना है।

इस प्रतियोगिता के मुख्य कार्यकारी ज्योफ पारमेंटर ने इस बात की पुष्टि की है कि सिडनी इस प्रतियोगिता में रुचि ले रहा है। पारमेंटर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन एक ऐसी प्रतियोगिता है जो इस देश की सबसे लोकप्रिय खेल प्रतियोगिता मानी जाती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नालबैंडियान ओपन के सेमीफाइनल में
पूर्व अमेरिकी धावक को पाँच वर्ष की जेल
चेतन आनंद रैंकिंग में 22वें स्थान पर
कलमाड़ी फिर आईओए अध्यक्ष
कलमाड़ी चौथी बार आईओए अध्यक्ष बने
अशोक कुमार तीसरे स्थान पर