जापानी युवा केइ निशिकोरी अपनी फिटनेस समस्याओं को धता बताते हुए स्टाकहोम ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त डेविड नालबैंडियन ने आसान जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाई।
नालबैंडियन ने स्पेन के अलबर्ट मोंटानेस को 6-1, 6-4 से हराया। अब उनका सामना फिन जार्को निएमिनेन से होगा। निएमिनेन ने स्पेन के ऑस्कर हर्नांडिज को 6-1, 6-4 से मात दी।
निशिकोरी का सामना स्वीडन के चौथी वरीयता प्राप्त राबिन सोडरलिंग से होगा, जिसने जर्मनी के पाँचवीं वरीयता प्राप्त रेनर शटलर को 6-2, 7-5 से हराया। |