मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > चेतन आनंद रैंकिंग में 22वें स्थान पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चेतन आनंद रैंकिंग में 22वें स्थान पर
लगातार खिताब जीतने के साथ ही राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन चेतन आनंद ने ताजा विश्व रैंकिंग में आठ स्थान की छलाँग लगाते हुए 22वाँ स्थान हासिल कर लिया है।

पिछले सप्ताह साब्रुकेन (जर्मनी) में बिट्बर्गर ओपन खिताब जीतने के साथ ही वे ग्राँप्री स्पर्धा जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पिछले महीने चेक इंटरनेशनल खिताब भी जीता था और रैंकिंग में 35750 अंक हासिल किए।

बिट्बर्गर ओपन में उपविजेता रहे अरविंद भट्ट 4 स्थान ऊपर चढ़कर 36वें स्थान पर आ गए हैं, वहीं अनूप श्रीधर 37वें स्थान पर हैं। वी.डीजू और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी 25 स्थान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर पहुँच गई है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कलमाड़ी फिर आईओए अध्यक्ष
कलमाड़ी चौथी बार आईओए अध्यक्ष बने
अशोक कुमार तीसरे स्थान पर
महिंद्रा का सामना मुंबई एफसी से
प्रदर्शन करने का दबाव नहीं-साइना
ओलिम्पियनों का सम्मान करेंगे लालू