मुख पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार > अशोक कुमार तीसरे स्थान पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अशोक कुमार तीसरे स्थान पर
वेंग चोंग की बढ़त बरकरार
जीव मिल्खासिंह लचर प्रदर्शन के बाद 74 के स्कोर के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर फिसल गए, जबकि अशोक कुमार (67) दस लाख डॉलर इनामी इंडियन ओपन गोल्फ में दूसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

अशोक ने पाँच बर्डी की, लेकिन फ्रंट नाइन के पाँचवें होल में वह एक बोगी भी कर गए। जीव ने चार बोगी और एक बर्डी की। कुल मिलाकर 25 भारतीय गोल्फर एशियाई टूर की इस प्रतियोगिता में कट में प्रवेश करने में सफल रहे।

दिल्ली गोल्फ कोर्स (डीजीसी) में लगातार तीसरे खिताब की उम्मीद में उतरे गत विजेता ज्योति रंधावा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 69 के स्कोर से कुल 143 के स्कोर से साथ एक शॉट से कट में प्रवेश करने में सफल रहे।

लेकिन कोई भी गोल्फर भी लियांग वेन चोंग के दबदबे को नहीं तोड़ पाया। पहले दौर में रिकॉर्ड 60 का स्कोर बनाने वाला चीन का यह स्टार गोल्फर आज 71 के स्कोर के साथ पाँच शाट की बढ़त बनाए हुए है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
प्रदर्शन करने का दबाव नहीं-साइना
ओलिम्पियनों का सम्मान करेंगे लालू
350 खिलाड़ी भाग लेगें राष्‍ट्रीय कबड्डी में
राष्ट्रमंडल युवा खेलों के लिए किलेबंदी
खिलाड़ियों के साथ बेहतर सलूक हो-धनराज
मैड्रिड मास्टर्स से लौटेंगे फेडरर