मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिवाकर ने अपनी क्षमता साबित की-बंसल  Search similar articles
भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच एके बंसल का मानना है कि युवा डैग फ्लिकर दिवाकर राम ने यहाँ संपन्न जूनियर एशिया कप में अपनी क्षमता साबित की।

भारत ने फाइनल मुकाबले में अतिरिक्त समय में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा और दिवाकर ने गोल्डन गोल सहित दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बंसल ने कहा दिवाकर ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और ऐसा करते हुए उसने अपनी क्षमता साबित की। दिवाकर टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने और कोरिया के नैम ह्युन वू ने 11-11 गोल दागे।

दिवाकर ने लीग चरण में जापान और मलेशिया के खिलाफ दो-दो जबकि सिंगापुर के खिलाफ तीन गोल दागे। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध दो जबकि फाइनल में कोरिया के खिलाफ दो और गोल दागे।
और भी
संतुलन पर काम करने की जरूरत
भारत ने वेस्ट वर्जीनिया को रौंदा
गिल ने टीम से कहा-शाबाश भारत!
पद्मिनी-इवाना को संयुक्त बढ़त
राष्ट्रपति ने दी हॉकी टीम को बधाई
गिल ने लौटाई एशिया कप की मूल ट्रॉफी