मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संतुलन पर काम करने की जरूरत  Search similar articles
फ्री अभ्यास सत्र के दौरान गीले सेंट्रल ट्रैक पर जूझ रहे फोर्स इंडिया के जियानकार्लो फिशिचेला ने कहा कि रविवार को जर्मन ग्रांप्री के लिए होने वाले क्वालीफाइंग सत्र से पहले उन्हें कार के संतुलन पर काम करने की जरूरत है।

टीम ने दो अभ्यास सत्रों में कार के ढाँचे में काफी काम किया है, जिसमें नए टायर स्पिनर भी शामिल है। एड्रियन सुतिल और फिशिचेला ने दोनों सत्र में शीर्ष पाँच में रहने वाले ड्राइवरों से महज एक सेकंड ज्यादा का समय लिया।

गीले ट्रैक पर हालाँकि ड्राइवरों को परेशानी हुई, लेकिन इससे उन्हें वहाँ के गीले मौसम और टायर के बीच संतुलन को आजमाने का मौका मिल गया।

फिशिचेला ने पहले सत्र में एक मिनट 17.471 सेकंड का समय लेकर 15वीं सबसे तेज लैप की और 30 लैप पूरे किए, जबकि दूसरे में इटली का यह ड्राइवर एक मिनट 17.047 सेकेंड से 20वें स्थान पर रहा।

सुतिल अपने घरेलू ट्रैक पहले सत्र में 29 लैप कवर करने के बाद एक मिनट 17.784 सेकेंड से 18वीं सबसे तेज लैप ही कर सके। दूसरे सत्र में इस जर्मन के ड्राइवर ने 39 लैप एक मिनट 17.008 सेंकेंड में पूरी की और 19वें स्थान पर रहे। फिशिचेला ने कहा कि गीली ट्रैक पर रेस लगाना काफी कठिन था।
और भी
पर्दानशीं महिलाएँ सुरक्षा दल का सिरदर्द
गिल ने टीम से कहा-शाबाश भारत!
राष्ट्रपति ने दी हॉकी टीम को बधाई
गिल ने लौटाई एशिया कप की मूल ट्रॉफी
अमृतराज एटीपी चैलेंजर से बाहर
मांकड-आशुतोष फाइनल में