अंतरराष्ट्रीय मास्टर पद्मिनी राउत ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए इरान की गजल हकीमीफर्द को हराकर एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप के अंडर 14 बालिका वर्ग के चौथे दौर के बाद संयुक्त बढ़त कायम कर ली।
भारत की जे मोहन प्रिया और दो अन्य खिलाड़ी भी शीर्ष पर हैं। दो बार की अंडर-8 चैम्पियन इवाना फुर्ताडो भी अंडर 10 लड़कियों के वर्ग में शीर्ष पर हैं।
उसने हमवतन एम. महालक्ष्मी के साथ ड्रॉ खेला। दोनों के 3.5 अंक है। अंडर-12 वर्ग में सोनाक्षी राठौर ने इरान की के सरासदत से ड्रॉ खेलकर एकल बढ़त बना ली है। अंडर-16 वर्ग में पुन: एन. कृतिका ने वियतनाम की वाय होंग ति हू से ड्रॉ खेलने के बाद संयुक्त बढ़त बना ली है।
|