राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम का एशिया कप चैंपियन बनने पर बधाई दी है। पाटिल ने अपने एक संदेश में कहा कि जूनियर पुरूष एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारत की नाटकीय जीत ने यह साबित कर दिया कि तनाव वाले क्षण में भी भारतीय टीम वापसी का जज्बा रखती है।
यह जीत भारतीय हॉकी के भविष्य के लिए अच्छी बात है। राष्ट्रपति ने युवा ड्रैगफ्लिकर दिवाकर राम की पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए खास तौर पर प्रशंसा की।
दिवाकर ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2 गोल दागकर टीम को जीत दिलाई थी। इस युवा ड्रैगफ्लिकर ने टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए।
|