मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गिल ने लौटाई एशिया कप की मूल ट्रॉफी  Search similar articles
भंग भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) के अध्यक्ष केपीएस गिल ने नरम पड़ते हुए जूनियर एशिया कप के खिताबी मुकाबले से पहले इस प्रतियोगिता की मूल ट्रॉफी लौटा दी।

गिल ने भारतीय ओलिम्पिक संघ द्वारा उन्हें बर्खास्त करने और आईएचएफ को भंग करने के बाद शुरुआत में तदर्थ समिति को ट्रॉफी सौंपने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे ट्रॉफी हैदराबाद हॉकी संघ (एचएचए) को सौंपेंगे।

आयोजकों ने एक समय नई ट्रॉफी बनवाने का मन बनाया था, लेकिन एचएचए को ट्रॉफी लौटाने की गिल की मंशा के बाद उन्होंने यह योजना टाल दी।

तदर्थ समिति के एक सदस्य ने कहा एचएचए के एक शीर्ष अधिकारी को ट्रॉफी लाने के लिए विमान से दिल्ली जाना पड़ा और शुक्रवार को वे मूल ट्रॉफी के साथ लौट आया।
और भी
अमृतराज एटीपी चैलेंजर से बाहर
मांकड-आशुतोष फाइनल में
बार्तोली ने चकवेताद्जे को हराया
जेम्स ब्लेक पहुँचे सेमीफाइनल में
लॉस एंजिल्स में नहीं खेलेंगी वीनस
कोरिया को हराकर भारत एशिया हॉकी चैंपियन