मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बार्तोली ने चकवेताद्जे को हराया  Search similar articles
फ्रांस की मैरियन बार्तोली ने गत चैंपियन अन्ना चकवेताद्जे को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से मात देते हुए स्टेनफोर्ड क्लासिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

छठी वरीयता प्राप्त बार्तोली ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की चकवेताद्जे को उलटफेर का शिकार बना दिया।

बार्तोली ने पाँच बार रूसी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने भी पाँचवी वरीयता प्राप्त पैटी श्नाइडर को 6-3, 6-1 से आसान शिकस्त देते हुए अंतिम 4 में जगह बना ली।

वहाँ पर उनका मुकाबला गैर वरीयता प्राप्त कनाड़ा की एलेक्जांद्रा वोज्निएक से होगा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर को 6-2, 5-7, 6-4 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच सेरेना और जापान की अई सुगियामा के बीच खेला जाएगा।

सुगियामा को स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा के रिटायर होने के कारण सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। उस समय वह 7-6, 6-3 से आगे चल रही थीं।
और भी
लॉस एंजिल्स में नहीं खेलेंगी वीनस
कोरिया को हराकर भारत एशिया हॉकी चैंपियन
निशानेबाज अंजलि पर वेब पोर्टल
रियाल मैड्रिड ने लिखा खेलमंत्री को पत्र
प्रकाश एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
चार्ल्सवर्थ का इस्तीफा मंजूर