विंबल्डन चैंपियन वीनस विलियम्स ने दाएँ घुटने में तकलीफ के मद्देनजर अगले सप्ताह होने वाले लॉस एंजिल्स क्लासिक टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि वीनस ने दाएँ घुटने में तकलीफ पैदा होने के बाद अगले सप्ताह टेनिस कोर्ट पर नहीं उतरने का फैसला किया है। उन्होंने लगभग दो सप्ताह पहले अपना 5वाँ विंबल्डन खिताब जीतने के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।
इससे पहले पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लिंडसे डेवनपोर्ट ने भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी। अब टूर्नामेंट में मुख्य मुकाबला येलेना यानकोविच, स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और सेरेना विलियम्स के बीच ही होना है।
|