मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईएचसी नया नाम होगा 'हॉकी इंडिया'  Search similar articles
भारत में हॉकी की नियामक संस्था के रूप में भारतीय हॉकी परिसंघ (आईएचसी) को मान्यता देने के साथ ही भविष्य में इसका नाम बदलकर 'हॉकी इंडिया' रखने का भी फैसला किया गया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की अध्यक्ष एल्स वान ब्रेदा व्रीजमान ने भारतीय ओलि‍म्‍पिक संघ (आईओए) के साथ बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी।

व्रीजमान ने बताया कि एफआईएच ने भारत में हॉकी की नियामक संस्था के रूप में आईएचसी को मान्यता देने और उसे हरसंभव मदद देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय हॉकी के लिए एक नई शुरुआत है। इससे पहले भारत में हॉकी की सर्वेसर्वा के रूप में भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) का वर्चस्व था, लेकिन आईओए ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद कुछ महीने पहले उसे बर्खास्त कर दिया था।

इस दौरान भारतीय हॉकी को चलाने का दायित्व पाँच सदस्यीय तदर्थ समिति को सौंप दिया गया था। व्रीजमान ने कहा कि भारतीय हॉकी के उन्नयन के लिए शुरू की गई परियोजना आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर तदर्थ समिति चाहेगी तो एफआईएच उसे भविष्य में भी हरेक तरह की सलाह मुहैया कराएगा।
और भी
दिल्ली में होगा 2010 हॉकी विश्वकप
विश्वकप में एशिया का कोटा बढे़-पाक
बोपन्ना-कुरैशी रिटायर्ड हर्ट
सामंथा स्टेनफोर्ड क्वार्टर फाइनल में
एथलेटिक महासंघ पर भेदभाव का आरोप
शतरंज में भारतीयों की अच्छी शुरुआत