विश्व चैंपियन टायसन गे शनिवार को यूस 200 मीटर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हट गए, जिससे उनका ओलिंपिक की दो स्पर्धाओं में भाग लेने का सपना चकनाचूर हो गया।
हालाँकि गे 100 मीटर स्पर्धा में पहले ही ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन गे शनिवार को बाएँ हैमस्ट्रिंग में खिचाव के कारण 200 मीटर स्पर्धा में केवल कुछ ही दूर तक दौड पाए और इस कारण उन्हें इस स्पर्धा से हटना पड़ा। गे इस तरह 200 मीटर ओलिंपिक स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए।
गे ने कहा कि जब मैं ट्रैक पर दौड़ने पर पहुँचा तो मेरे हैमस्ट्रिंग में कड़ापन महसूस हो रहा था। कुछ दूर दौड़ने तक तो मुझे कोई समस्या नहीं हुई लेकिन उसके बाद दर्द असहनीय हो गया।
इसके बाद गे को उनके होटल के कमरे ले जाया गया, जहाँ उनकी वर्ष से सिकाई की गई और अन्य चिकित्सीय मदद दी गई। उन्होंने कहा कि मैं खुद को फिट करने के लिए कुछ दिन मेहनत करूँगा। इसके बाद ट्रैक पर उतरूँगा।
|