भारतीय स्टार गोल्फर जीव मिल्खासिंह ने यूरोपीय ओपन के तीसरे राउंड में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाते हुए संयुक्त रूप से सातवाँ स्थान हासिल किया। इससे वे 47.9 लाख डॉलर की इनामी राशि के टूर्नामेंट में शीर्ष पाँच में पहुँचने के करीब पहुँच गए हैं।
इस भारतीय गोल्फर को तीन राउंड में कुल स्कोर सात अंडर 209 का है। वे शीर्ष पर चल रहे इंग्लैंड के रास फिशर (69) से नौ स्ट्रोक पीछे हैं।
जीव ने तीसरे से पाँचवें होल में बर्डी की हैट्रिक कर शानदार शुरुआत की, लेकिव वे छठे में स्ट्रोक ड्राप कर बैठे, जिससे उनका स्कोर दो अंडर हो गया।
इसके बाद जीव ने 10वें और 15वें होल में बर्डी की। उन्होंने राउंड के अंत में 16वें होल में एकमात्र बोगी, जिससे आज का दिन उनके लिए अच्छा रहा।
आयरलैंड के ग्रीम मैकडावेल (71) कुल 203 के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेविड फ्रोस्ट (69) उनसे दो स्ट्रोक पीछे तीसरे स्थान पर हैं।
|