अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फीबा) ने घोषणा की कि जुलाई 2010 में पहली राष्ट्रमंडल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत करेगा।
फीबा के अध्यक्ष बाब एलफिंस्टन ने शनिवार को यहाँ एक भव्य समारोह में इसकी घोषणा करते हुए कहा टूर्नामेंट में शीर्ष आठ राष्ट्रमंडल टीमें शिरकत करेंगी, जो भारतीय बास्केटबॉल के विकास के लिए शानदार मौका होगा।
एलफिंस्टन ने कहा इस चैम्पियनशिप के जरिए राष्ट्रमंडल देशों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर अपने प्रदर्शन में सुधार करने का बेहतर मौका मिलेगा।
मेजबान भारत, इंग्लैंड, नाइजीरिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित आठ राष्ट्रमंडल देश इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे, जिसका आयोजन अक्टूबर में होने वाले दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों से पहले कराया जाएगा। भारतीय बास्केटबॉल महासंघ बाद में फीबा से चर्चा कर इस टूर्नामेंट के स्थान का फैसला करेगी।
|