भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खासिंह यूरोपियन ओपन के दूसरे राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिसलकर संयुक्त 17वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
पहले राउंड की समाप्ति के बाद पाँचवें स्थान पर रहे जीव मिल्खा दूसरे राउंड में पार 72 का ही कार्ड खेल सके। उन्होंने पाँचवें, आठवें और 15वें होल पर बर्डी लगाई, लेकिन सातवें, 11वें और 14वें होल पर बोगी लगाने की वजह से वह पिछड़ गए।
दो दौर के मुकाबले की समाप्ति के बाद जीव मिल्खा चार अंडर 140 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के रास फिशर उनसे नौ स्ट्रोक की बढ़त के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।
इस बीच भारत के ज्योति रंधावा और शिवशंकर प्रसाद चौरसिया कट लगाने में नाकाम रहने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रंधावा दूसरे दौर में चार बोगी मारकर 99वें स्थान पर पहुँच गए, जबकि चौरसिया 78 का कार्ड खेलकर 152वें स्थान पर रहे।
|