मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > अन्य खेल > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेमीफाइनल में पहुँचीं दीपिका  Search similar articles
तमिलनाडु की दीपिका पल्लिकल ने शनिवार को यहाँ एक बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त हांग कांग की क्रिश्चियाना माक को लगातार सेटों में 9-7, 9-5 और 9-3 से हराकर चेन्नई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेमीफाइनल में 58वीं वरीयता प्राप्त दीपिका का मुकाबला नीदरलैंड की ओरला नूम से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारत की अन्वेषा रेड्डी को शिकस्त दी।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की जोशना चिनप्पा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया की बिरगिट कोफाल को 9-2, 9-6 और 9-2 से हराया। सेमीफाइनल में जोशना का मुकाबला हांगकांग की एनी यू से होगा।

पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में भारत के सौरभ घोषाल ने ब्रिटेन के रॉब सदरलैंड को हराया और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के रेयान कस्केली से होगा, जबकि मिस्र के मोहम्मद अली अनवर रेडा भारत के रित्विक भट्टाचार्य से भिड़ेंगे, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के मैक्स ली को हराया।
और भी
प्रकाश ने जीता डबलिन चैलेंजर खिताब
पोंचा ने पेश किया ओलिंपिक का दावा
फेलप्स ने एक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
बदला चुकाना चाहेंगे फेडरर
पेस-डलूही सेमीफाइनल में परास्त
फेडरर खिताब से एक कदम दूर