भारत के प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने ब्रिटेन के जोनाथन मेरे और डेनमार्क के फ्रेडरिक नेल्सन को शनिवार को यहाँ लगातार सेटों में हराकर 64 हजार यूरो इनामी राशि के एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया।
भारत-पाक की गैर वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त अपने प्रतिद्वंद्वियों को 6-3 और 7-6 से हराया।
विजेताओं को इस जीत के साथ 3950 यूरो की इनामी राशि हासिल हुई और उन्हें 60 एटीपी रैंकिंग अंक प्राप्त हुए।
|