विवादों से जूझ रहे भारतीय भारोत्तोलक महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) को आज उस समय एक और तगड़ा झटका लगा जब अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक महासंघ ने डोपिंग टेस्ट में नाकाम रहने के बाद भारतीय महिला भारोत्तोलक कविता देवी पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया।
75 किलोभार में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कविता का वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) परीक्षण के दौरान स्टेरायड टेस्ट पाजीटिव रहा था जिसके बाद आईडब्ल्यूएफ ने पिछले महीने उन्हें जापान में चल रही एशियाई चैंपियनशिप से वापस बुला लिया था।
आईडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष हरभजनसिंह ने कहा कि कविता दूसरा नमूना टेस्ट देने की इच्छुक नहीं थीं। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक महासंघ ने उन्हें लिखित में बताया है कि वह अगले दो वर्ष तक किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग नहीं ले सकती हैं।
वाडा ने कविता सहित कुल दस महिला भारोत्तोलकों के नमूने एकत्र किए थे। उस दौरान ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में प्रशिक्षण ले रहे थे।
|